बॉलीवुड स्टार गोविंदा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार गोविंदा को 2019 में रंगीला राजा फिल्म में देखा गया था। रंगीला राजा के बाद अभी गोविंदा के पास एक भी फिल्म नहीं हैं। एक समय पर बॉलीवुड पर राज करनेवाले गोविंदा के पास अभी एक भी फिल्म नहीं हैं। कहा जाता हैं कि गोविंदा ने अपने अच्छे समय में एकसाथ 40-50 फिल्में साइन किये थे लेकिन अभी उनके पास एक भी फिल्म करने के लिए नहीं हैं। वैसे गोविंदा के मुताबिक उनको फिल्म ऑफर हो रहे हैं लेकिन उनको अपने पसंद के हिसाब से फिल्म ना मिलने से साइन नहीं कर रहें हैं। हाल ही में गोविंदा ने बताया कि उनको 100 करोड़ का फिल्म ऑफर हुआ था। गणेश चतुर्थी के दिन गोविंदा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा "मैं आसानी से किसी काम के लिए हां नहीं करता। जिन लोगों को लगता हैं कि मेरे पास काम नहीं है उन्हे बता दूं कि मेरे ऊपर बप्पा की कृपा है। गोविंदा ने आगे बताया मैंने पिछले साल करीबन 100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट किए हैं।" गोविंदा के मुताबिक 100 करोड़ के प्रोजेक्ट रिजेक्ट करने का वजह था उनमें कुछ नयापन नहीं था। गोविंदा ने यह भी बताया कि "मैं शीशे के सामने खड़ा होकर खुद को थप्पड़ मार रहा था क्योंकि मैं कोई प्रोजेक्ट साइन ही नहीं कर रहा था। वो बहुत सारे पैसे ऑफर कर रहे थे लेकिन मैं ऐसा रोल नहीं करना चाहता। मुझे ऐसा रोल करना हैं जो मैने पहले कभी ना किया हो, कुछ एक्स्ट्रीम लेवल का
Comments